धनबाद

लोयाबाद में बिजली समस्या को लेकर किन्नरों का उग्र प्रदर्शन, मेंटेनेंस कर्मी पर रिश्वत मांगने का आरोप

Fierce protest by transgenders over electricity problem in Loyabad, maintenance worker accused of demanding bribe

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। धनबाद जिला के लोयाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली मरम्मत में लापरवाही और रिश्वतखोरी के आरोप को लेकर किन्नर समुदाय का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। दोपहर करीब 1 बजे लोयाबाद थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर किन्नरों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिजली मरम्मत के नाम पर मेंडेज कर्मी ने ₹2000 की मांग की, और पैसे नहीं देने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। विरोध जताने पर मामला इतना बढ़ गया कि किन्नरों ने बीच सड़क पर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर तनाव, फिर सामान्य हालात जैसे-जैसे वाहनों की कतारें बढ़ती गईं, प्रदर्शन उग्र होता गया। इस दौरान जब आरोपित मेंडेज कर्मी करीम घटनास्थल से गुजर रहे थे, तो प्रदर्शनकारियों ने उन्हें पहचान लिया और विरोध और तेज हो गया। मामला नोकझोंक से बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया, जिससे कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि करीब 20 मिनट बाद स्थिति सामान्य हो गई और जाम स्वतः समाप्त हो गया। किन्नरों ने क्यों किया प्रदर्शन? प्रदर्शन में शामिल कोमल किन्नर, गोल्डी किन्नर, प्रियंका किन्नर और सानिया किन्नर ने बताया कि लोयाबाद सात नंबर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। लगभग 20 घरों के लोग इस संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार मरम्मत की गुहार लगाने पर मेंडेज कर्मी बहाने बनाते रहे और इस बार सीधे पैसे की मांग की गई। नाराज होकर स्थानीय किन्नरों ने झरिया से अपने अन्य साथियों को बुलाया और सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया। आरोपों से घिरे मेंडेज कर्मी करीम ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है, “मैंने किसी से पैसे नहीं मांगे। उल्टा मेरे साथ ही मारपीट की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button