मथुरा

हिन्दू युवा वाहिनी ने किया संगठन का विस्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वावधान में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ठा. सिराज सिंह और ब्रज प्रांत एवं पश्चिमी उप्र उपाध्यक्ष संजीव गौड़ के नेतृत्व में संगठन के कार्यों को गति देने के लिए जिला स्तर से लेकर महानगर तक नई जिम्मेदारी देवांशु अग्रवाल (मोनू शोभेश्वर) को सौंपी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर है। महानगर अध्यक्ष देवांशु अग्रवाल (मोनू शोभेश्वर) ने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी समाज की भलाई, धार्मिक मूल्यों की रक्षा और युवाओं को संगठित करने का कार्य कर रही है। हिंदू युवा वाहिनी के ब्रज प्रांत पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संजीव गौड़ ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में राष्ट्रवाद, सनातन संस्कृति और युवाओं में जागरूकता फैलाना है। इस दौरान धर्म रक्षक दल में अंकित चौधरी (मथुरा प्रभारी), युवा अग्रवाल, निखिल प्रताप, एड. अभिषेक सक्सेना, योगेन्द्र ठाकुर, जय व्रजित गोस्वामी, कुणाल चौधरी, मोहित सिंह, अमित मित्तल, वरुण अग्रवाल सहित कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में संगठन के संजय चतुर्वेदी, रमेश चन्द्र गुप्ता, नवीन गौतम, विजय खंडेलवाल, संजय गोला आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button