गाजियाबाद

वर्दी में सवेंदना,साथ निभाने की ऐसी मिसाल जो पूरे समाज को कर ग ई प्रेरित 

कर्तव्य से बढ़कर करुणा,दो पुलिसकर्मी बने जीवनदाता 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद। थाना नंदग्राम में तैनात मुख्य आरक्षी राजकुमार पाली के पिता श्री शेरसिंह जी बीते कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, लिवर और किडनी के इंफेक्शन के चलते मेट्रो हॉस्पिटल, सेक्टर-11 नोएडा में भर्ती कराया गया है, जहाँ वे इस समय आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों की टीम ने मरीज की हालत को देखते हुए डायलिसिस की आवश्यकता बताई है।
स्थिति की गंभीरता जानने पर थाना नंदग्राम से एसआई श्री ललित कुमार गौड़ तथा थाना लिंक रोड में 112 पर नियुक्त मुख्य आरक्षी नरेश कुमार ने वहां पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान कर एक अद्भुत उदाहरण समाज के सामने प्रस्तुत किया है। दोनों पुलिसकर्मियों ने मानवता और इंसानियत की भावना का परिचय देते हुए अपने साथी के पिता के लिए रक्तदान कर यह संदेश दिया कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है।
इनकी इस पहल ने पुलिस विभाग ही नहीं, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित किया है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति इसी तरह दरियादिली और सहयोग की भावना दिखाए, तो अनेक जरूरतमंदों को जीवनदान मिल सकता है।
इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि मानवता आज भी जीवित है और जब बात किसी की जान बचाने की हो, तो सीमाएँ और जिम्मेदारियाँ सब पीछे रह जाती हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button