बाराबंकी

विद्युत समाधान मेगा कैंप का हुआ आयोजन सैकड़ों उपभोक्ताओं को मिली राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बाराबंकी । उपखण्ड कार्यालय मसौली में विद्युत समाधान मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने कैम्प में आ कर अपना बिल संशोधन करवाया और खराब मीटर पर भी तत्काल कार्यवाही कर के बदलवाये गए। कैम्प का आयोजन सुबह 9 बजे उपखण्ड अधिकारी श्री विमलेश कुमार मौर्य व अवर अभियंता लालजी सिंह के द्वारा किया गया। उपखण्ड अधिकारी श्री विमलेश कुमार मौर्य जी ने उपभोक्ताओं को बताया कि यदि किसी उपभोक्ता का बिल गलत आता है तो वह तत्काल उपखण्ड कार्यालय मसौली में आवेदन पत्र के साथ आए और वैध तरीके से उपभोक्ता का बिल सही किया जाना उनकी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उपखण्ड अधिकारी ने मीटर सेक्टर से भी कर्मचारियों को कैम्प में बुलाया जिससे उपभोक्ता के खराब मीटर को तत्काल रूप से बदला गया। बिल संशोधन होने से उपभोक्ताओं में बहुत खुशी का प्रकोप दिखाई दिया और लगभग प्रत्येक उपभोक्ताओं ने  अपना अपना बिल सही करवा कर तत्काल जमा कर दिया। जिससे कैम्प में लगभग 5 लाख रुपए का राजस्व भी जमा हुआ। प्रसन्न उपभोक्ताओं का कहना है कि हर विभाग को ऐसे कर्मठ संघर्षशील और ईमानदार अधिकारी की जरूरत है। समाधान मेगा कैम्प में उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियंता, टीजी 2 कार्यकारी सहायक, भागीरथी, आशीष जायसवाल, मो अफजाल रहबर अंसारी, मो दानिश, राहुल निगम व मीटर ऑफिस की टीम भी मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button