पुनः रैन बसेरे का किया गया औचक निरीक्षण, नगर पालिका प्रशासन की खामियां आई सामने।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर । वैर नगर पालिका प्रशासन वैर द्वारा तालुका क्षेत्र वैर में संचालित रैन बसेरे का अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश वैर मोहित द्विवेदी के द्वारा पुनःऔचक निरीक्षण किया गया जहां खूब कमियां पाई गई। तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव कन्नू जैन ने बताया कि अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति तथा एडीजे द्वारा पुनः नगर पालिका प्रशासन वैर द्वारा संचालित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया गया।दूसरी बार भी औचिक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अन्नपूर्णा रसोई में ही रैन बसेरे का संचालन किया जा रहा है। रैन बसेरे के लिए कोई अलग से स्थान सुनिश्चित नही है, पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था नहीं थी, जगह-जगह गंदगी पाई गई, सही रोशनी का भी अभाव पाया गया। अध्यक्ष ने सारी व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए दिशा निर्देश दिए।


