पाकुड़
पाकुड़-हिरणपुर मार्ग पर सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत
Road accident on Pakur-Hiranpur road, woman dies on the spot

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़-हिरणपुर मुख्य मार्ग पर शहरकोल के पास देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका 26 वर्षीय शांति सोरेन, निवासी शहरपुर, लिट्टीपाड़ा, शनिवार देर शाम सदर अस्पताल सोनाजोड़ी गई थीं। वापस अपने डेरा लौटने के दौरान रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा कि हादसा अचानक और तेज रफ्तार की वजह से हुई होगी, जिसके कारण महिला सड़क हादसे का शिकार हुई होगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।



