बरेली
समाजवादी पार्टी महिलाओं को केवल वोटर नहीं बल्कि परिवर्तन की शक्ति मानती है- सरताज गजल अंसारी
भाजपा के गढ़ में हुई सपा महिला सभा की मीटिंग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली :समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए सामाजिक न्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वार्ड संख्या 66, जकाती मोहल्ला स्थित मंदिर के पास समाजवादी महिला सभा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सरताज ग़ज़ल अंसारी ने की। बैठक में सरताज ग़ज़ल अंसारी ने कहा कि आज महिलाओं को अपने हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई के लिए घरों से बाहर निकलकर समाज और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। पार्टी की विचारधारा सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने की है। महिलाओं की भागीदारी बढ़े बिना सामाजिक परिवर्तन संभव नहीं है।
बैठक में उपस्थित महिलाओं ने समाजवादी विचारधारा को घर-घर पहुंचाने तथा महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक में मुख्य रूप से पार्षद गौरव सक्सेना, एडवोकेट मनीषा सक्सेना, विशाल जोहरी, अंबेश देवी, शीला देवी, सिवा नाज़, रेनू पटेल, प्रियंका मौर्य, पूशी देवी, पंचले शर्मा, विशाल वर्मा, अमित वर्मा, जमुना प्रसाद, जीतन बाबू, रेनू सिंह, गुरप्रीत कौर, रजनी, रीना नागर (प्रीति), शारदा, सोनी, रानी देवी सहित आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।



