
वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री ने डॉ.अरुण कुमार ने जिला महिला अस्पताल में बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाकर किया पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी और सरल उपाय पोलियो की दो बूंद है। मैं जनपद के सभी अभिभावकों से अपील करता हूँ कि शून्य से पाँच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पल्स पोलियो अभियान के दौरान पोलियोरोधी दवा अवश्य पिलवाएँ। कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत शून्य से पांच वर्ष तक की आयु के लगभग सात लाख बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रशांत रंजन नें अवगत कराया कि अभियान में 2823 बूथ के माध्यम से तथा 1732 टीमें घर-घर जाकर पोलियो से बचाव की दवा पिलाएंगी l
इस अवसर पर में सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. अजमेर सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डब्लू एच ओ , एडरा, जेएसआई , रोटरी आदि के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।



