अमरोहा

आदमपुर थाना क्षेत्र में बाइक से खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा/ रहरा :  अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव कई मुस्तकम में बाइक से खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ युवक तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। वीडियो में बाइक सवार युवक बिना हाथ लगाए बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब दो दिन पुराना है, लेकिन इसके सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र की सड़क पर इस तरह के स्टंट से आमजन में भी डर का माहौल बन सकता है।
हसनपुर क्षेत्रधिकारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button