सिंगरौली

सिंगरौली पुलिस ने नाइट कॉम्बिंग गश्त में 273 आरोपियों पर की कार्रवाई

आमजन में सुरक्षा का भरोसा, अपराधियों में भय का माहौल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली : जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के पर्यवेक्षण बीती रात जिलेभर में औचक नाइट कॉम्बिंग गश्त की गई।
रीवा जोन में अपराधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में अपराधियों पर नकेल कसते हुए जिला सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के पर्यवेक्षण में संगठित और सख्त कार्रवाई की गई। जिले के समस्त अनुभागीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर नाइट कॉम्बिंग गश्त का संचालन किया गया।
नाइट कॉम्बिंग गश्त के दौरान की गई कार्यवाही का विवरण
16 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी, जो लंबे समय से फरार थे।
109 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
83 निगरानी बदमाशों एवं 64 गुण्डा बदमाशों की जांच की गई।
01 आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अवैध शराब जब्त की गई।
रात में बेवजह घूम रहे संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई।
बैंकों और एटीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान चलाया गया।
कॉम्बिंग गश्त की तैयारी
इस कॉम्बिंग गश्त की योजना कई दिनों से तैयार की जा रही थी। जिले के थानों, चौकियों एवं पुलिस लाइन के बल के साथ तालमेल बनाकर तकनीकी शाखा की मदद से कट-ऑफ पार्टियां लगाई गईं। रातभर चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हाईवे पर गश्त कर अपराधियों की धरपकड़ की। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की प्रभावी मौजूदगी रही।
विशेष कार्रवाई और सुरक्षा उपाय
 प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच।
 बिना कारण देर रात घूम रहे संदिग्ध युवकों को सख्त चेतावनी।
 यात्रियों और परिवारों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में सहायता।
 बैंकों और एटीएम पर सुरक्षा बलों द्वारा औचक निरीक्षण।
सिंगरौली पुलिस का नाइट कॉम्बिंग अभियान अपराधियों में दहशत एवं आम नागरिकों में विश्वास स्थापित करने का महत्वपूर्ण प्रयास रहा। सिंगरौली पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी ताकि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button