रमजान के पावन अवसर पर पाकुड़ मुफस्सिल थाना में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन
A grand Iftar party was organised at Pakur Mufussil police station on the auspicious occasion of Ramzan.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
पाकुड़। पवित्र रमजान मुबारक के शुभ अवसर पर पाकुड़ मुफस्सिल थाना परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन की पहल थाना पुलिस की ओर से की गई, जिसमें सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। इफ्तार पार्टी में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जनप्रतिनिधि , मुखिया प्रतिनिधि, मीडिया कर्मी तथा आमजनों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। रोजेदारों ने इफ्तार से पूर्व देश में अमन, चैन, सलामती और तरक्की के लिए दुआएं कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के चेहरों पर खुशी और अपनत्व की झलक साफ दिखाई दे रही थी। माहौल पूरी तरह खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण बना रहा। इस अवसर पर थाना प्रभारी गौरव कुमार ने सभी रोजेदारों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी को रमजान की शुभकामनाएं भी दीं। इफ्तार पार्टी में जिला परिषद सदस्य, मुखिया प्रतिनिधि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी और जवान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। यह आयोजन पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंधों का प्रतीक बनकर उभरा तथा क्षेत्र में सामाजिक समरसता का संदेश दे गया।



