
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। मातौर गांव के होनहार युवा नवीन चौधरी ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2023 में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंगलवार को एक भव्य स्वागत रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत खैरथल से घासीराम मार्ग होते हुए उनके निज निवास मातौर अटल सेवा केंद्र पर हुई, जहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों, शुभचिंतकों और समाज के विभिन्न वर्गों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया इस अवसर पर नगरपरिषद नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह विक्की चौधरी, खैरथल जिला बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, कृष्ण कुमार इंजीनियर, जिला प्रमुख अलवर बलबीर छिल्लर, तथा भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी,ईपी निदेशक आजाद चौधरी,शिक्षक नेता ओमप्रकाश चौधरी ,सोनू शर्मा, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। वातावरण में तालियों की गूंज, पुष्प वर्षा और जयघोष से पूरा मातौर गांव उत्सव स्थल बन गया।
नवीन चौधरी ने इस सफलता को अपने माता-पिता, शिक्षकों और गांव के सहयोग को समर्पित करते हुए कहा कि “संघर्ष ही सफलता की असली सीढ़ी है।” उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे लक्ष्य तय करें, निरंतर परिश्रम करें और कभी हार न मानें।


