धनबाद

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दूसरी बार जिला अध्यक्ष बने संतोष कुमार सिंह का किया भव्य स्वागत

All India Congress Committee gave a grand welcome to Santosh Kumar Singh who became the District President for the second time.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा सोमवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के पुनः नियुक्त अध्यक्ष के धनबाद आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के ओर से भव्य स्वागत किया गया, संतोष कुमार सिंह ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस से आगमन के दौरान कुमारडूबी स्टेशन पर सैकड़ो समर्थकों ने स्वागत किया, उसके पश्चात 11:00 बजे धनबाद पहुंचे , जहां पर स्टेशन के 2 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं तथा नेताओं ने अपना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए पधारे । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल,बाजा, नगाड़ा के साथ जोरदार स्वागत किया, स्टेशन पर महिलाओं के द्वारा पारंपरिक नृत्य का भी आयोजन किया गया ,उसके पश्चात विनोद बिहारी महतो जी की मूर्ति पर जिला अध्यक्ष के द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा भव्य रोड शो करते हुए डीआरएम चौक पहुंचे और वहां पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को माल्यार्पण किया गया , इसके बाद रणधीर राम चौक तक भव्य रोड शो हुआ और रणधीर वर्मा चौक पर भारी आतिशबाजी हुआ । इसके पश्चात गांधी सेवा सदन में महात्मा गांधी जी को माल्यार्पण करके गांधी सेवा सदन मैं संकल्प सभा का आयोजन किया गया, संकल्प सभा मैं जिला के कोने-कोने से महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी थी, संकल्प सभा में अपना आशीर्वाद देने के लिए कांग्रेस के सैकड़ो सीनियर नेता और वरिष्ठ कांग्रेस जन पधारे थे और जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सभी लोगों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया । जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने संकल्प सभा में कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि धनबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना प्यार और आशीर्वाद देकर मुझे पुनः जिला अध्यक्ष के पद पर बैठाया है, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो जिम्मेदारी सौंपी है ,मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से तथा धनबाद जिला के एक-एक कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से वादा करता हूं कि आपके प्यार और आशीर्वाद का मैं ऋणी हूं और मेरे जीवन का एक-एक क्षण कांग्रेस की सेवा में समर्पित है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button