गोड्डा
छठ पूजा को लेकर सभी घाटों की होगी विशेष सफाई, बनी टीम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। छठ पूजा को लेकर नगर परिषद् ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के मूलर्स टैंक और राजकचहरी तालाब की सफाई शुरू कारवाई गई। नगर परिषद प्रशासक अरविन्द कुमार अग्रवाल द्वारा विस्तृत कार्यालय आदेश जारी किया गया है। जिसमें शहरी क्षेत्र के सभी प्रमुख छठ घाटों एवं तालाबों की साफ-सफाई के लिए पदाधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 20 अक्टूबर तक सभी घाटों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। आदेश के अनुसार, राजकचहरी तालाब छठ घाट, रौतारा और कझिया नदी पुल के नीचे स्थित छठ घाट में सफाई कार्य की जिम्मेदारी मो तनवीर अंसारी को दी गई है, जिसकी देखरेख सुमन हांसदा, जूनियर इंजीनियर करेंगे। शिवगंगा तालाब, शिवपुर व गुलजारबाग कलाली कझिया नदी घाट की निगरानी भी लिली शालिनी सोरेन और अविनाश कुमार करेंगे। विद्यापति भवन छठ घाट का दायित्व सुमन हांसदा और गोढ़ी तालाब, गुलजारबाग श्मशान घाट, और मूलर्स टैंक छठ घाट का जिम्मा अमित कुमार अमर, जेई को सौंपा गया है। मूलर्सटैंक छठ घाट में सुमेश्वर मेहतर कार्यरत रहेंगे। जिनके पर्यवेक्षक मो० तसकीन, जेई होंगे। वहीं कर्पूरीनगर छठ घाट और कदवा टोला छठ घाट की सफाई टीम में सुमन कुमार और मो तसकिन जेई, अमित कुमार जेई शामिल किए गए हैं। इन सभी कार्यों की निगरानी नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक और सहायक अभियंता, नगर परिषद् द्वारा की जाएगी। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे छठ पूजा समितियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व वार्ड पार्षदों के सहयोग से सफाई कार्य को समय पर पूरा करें। सफाई के लिए आवश्यक सामग्रिया कुदाल, झाड़ू, कचिया, मच्छरदानी, चूना, ब्लीचिंग पाउडर, डलिया, जेसीबी एवं ट्रैक्टर प्राप्त की जाएंगी।




