शामली

प्राचीन कुएं और कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे का आरोप, पैमाइश की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला पठानान निवासी सैय्यद प्रवेज ने थाना दिवस में शिकायत देकर खसरा संख्या 1615 और 1616 की भूमि की अलग-अलग पैमाइश कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने प्रदीप पुत्र बाबूराम समेत अन्य लोगों पर प्राचीन कुएं की भूमि पर कब्जा करने और कथित फर्जी बैनामों के जरिए आसपास की जमीन बेचने का आरोप लगाया है।शिकायत में बताया गया कि खसरा संख्या 1615 में मकबरा व तख्त सैय्यद चाह पुख्ता की भूमि और खसरा संख्या 1616 में प्राचीन कुएं की भूमि दर्ज है। शिकायतकर्ता के अनुसार कुआं काफी पुराना और विशाल है। कुएं के अंदर जाने के लिए दो जीने और दो दरवाजे बने हैं। इसके अलावा रोशनी के लिए रोशनदान तथा लाल पत्थर से बने दो कमरे भी मौजूद हैं।आरोप है कि प्राचीन कुएं के आसपास की भूमि के कथित फर्जी बैनामे कराकर उसे अलग-अलग लोगों को बेच दिया गया। शिकायतकर्ता ने हल्का लेखपाल पर दोनों खसरों की संयुक्त पैमाइश कर रकबा पूरा करने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दोनों खसरों की अलग-अलग पैमाइश की जानी चाहिए।शिकायतकर्ता ने दावा किया कि सजरे और नक्शे के अनुसार दोनों खसरों का कुल रकबा करीब सात बीघा है, जबकि मौके पर की गई पैमाइश में रकबा कम पाया गया। भूमि विवाद को लेकर धमकी देने और झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कहने का भी आरोप लगाया गया है।
सैय्यद प्रवेज ने नगर पंचायत की ओर से कोई बोर्ड लगाए जाने से पहले प्राचीन कुएं की भूमि का रकबा निर्धारित कराने, खसरा संख्या 1615 और 1616 की अलग-अलग पैमाइश कराने तथा कथित फर्जी बैनामों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button