शामली
लावारिस खड़ी बाइक को मुहल्लेवासियों ने पुलिस को सौंपा
मुहल्ला तलाई में शुक्रवार शाम से खड़ी थी स्प्लेंडर, पेट्रोल भी मिला खाली
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। कस्बे के मुहल्ला तलाई में शुक्रवार शाम से गली में लावारिस खड़ी स्प्लेंडर बाइक मिलने से मुहल्लेवासियों में चर्चा रही। काफी समय तक बाइक लेने कोई नहीं पहुंचा तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई।मुहल्लेवासियों के अनुसार बाइक शुक्रवार शाम से गली में खड़ी थी। शनिवार तक भी बाइक लेने कोई नहीं आया। बाइक में पेट्रोल भी नहीं था। लोगों ने आशंका जताई कि कहीं से बाइक चोरी करने के बाद पेट्रोल खत्म होने पर चोर उसे यहां छोड़कर फरार हो गए हों।कस्बा इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद ही बाइक के यहां पहुंचने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
