शामली
क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग युवती लापता।
तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस ने शुरू की तलाश।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने रिश्तेदारियों और आसपास के स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।परिजनों के अनुसार युवती 10 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे घर से लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। रिश्तेदारियों और आसपास के स्थानों पर भी उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
झिंझाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
