शामली

बिडौली रोड पर महिला से अभद्रता, पति से गाली-गलौज का आरोप

 बाइक सवार दो युवकों पर बदसलूकी करने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

झिंझाना। बिडौली रोड पर बाइक सवार दो युवकों द्वारा महिला से अभद्रता करने और उसके पति के साथ गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सहारनपुर जनपद के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 सितंबर को वह अपने पति के साथ बाइक से गांव की ओर आ रही थी। बिडौली रोड पर पहुंचने के बाद पेट में दर्द होने के कारण वह बाइक से उतरकर टहलने लगी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और महिला से अभद्रता से बात करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उसके पति के साथ भी गाली-गलौज की।महिला ने पुलिस से दोनों युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button