खैरथल

जिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

राष्ट्रगानके बाद लगे ‘जय हिंद’ के नारे 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

खैरथल । ज़िला कांग्रेस कमेटी  खैरथल -तिजारा ने रेलवे फाटक 92 ,पुलीया के पास पूरे हर्षोल्लास के साथ 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। सुबह से कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। परिसर को तिरंगे झंडों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया।इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया और सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। ध्वज को सलामी देते हुए देश के शहीदों और संविधान निर्माताओं के योगदान को याद किया गया।

न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व पर ज़ोर

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने संविधान के मूल सिद्धांत—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। यादव ने कहा कि “गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि उन लोगों को याद करने का दिन है जिन्होंने भारत को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने का स्वप्न देखा और इसके लिए संघर्ष किया।”

*भामाशाह जयप्रकाश हेड़ाऊ ने किया कार्यालय के लिए भूमि दान

जिला खैरथल मे जिला कांग्रेस कार्यालय के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी जयप्रकाश हेड़ाऊ ने रेलवे फाटक संख्या 92 के पास भूमि का दान किया हेडाऊ ने कहा कांग्रेस कार्यालय ना होने से दिल में पीड़ा थी दिल से इच्छा थी कि खैरथल मे कांग्रेस का भव्य कार्यलय बने इसी दिली प्रेरणा से आज मैंने भूमि दान किया है बाजोर तिजारा निवासी शकील अहमद ने कार्यालय निर्माण के लिए पहली राशी दान की शकील अहमद ने एक लाख एक हजार रू दिए समारोह मे जयप्रकाश हेड़ाऊ और शकील अहमद का साफा पहनाकर कर सम्मान व अभिनन्दन किया गया

मिठाई वितरण के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण, फोटो सेशन और देशभक्ति के नारों के साथ हुआ। संगठन के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष खैरथल जयप्रकाश हेड़ाऊ, फतेह मोहम्मद, रामचंद्र कामरेड, प्रमोद ठेकेदार, बक्सानन्द भारती कपिल शर्मा ,ईस्माइल खां,शकील अहमद बाजोर तिजारा, रामवतार चौधरी, अनील रोहिल्ला,प्रवेज आलम सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button