शामली

मलकपुर मदरसे में सालाना जलसा, नौ बच्चों की हुई दस्तारबंदी

उलेमाओं ने सदाचार, नशामुक्ति और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर स्थित मदरसे में सालाना जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में उलेमाओं ने धार्मिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से सदाचार अपनाने, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और आपसी प्रेम एवं भाईचारे को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पांच बच्चों और चार बच्चियों सहित कुल नौ बच्चों की दस्तारबंदी की गई।
जलसे को संबोधित करते हुए मौलाना आकिल साहब ने कहा कि धार्मिक शिक्षाएं इंसान को नेक रास्ते पर चलने और दूसरों के प्रति सम्मान का भाव रखने की प्रेरणा देती हैं। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए दीनी तालीम के साथ दुनियावी शिक्षा भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से फिजूलखर्ची से बचने, नशे से दूर रहने और बच्चों की शिक्षा एवं चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कारी यासीन ने की। समापन पर देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सद्भाव के लिए दुआ कराई गई। इस दौरान कारी सरवर, कारी सादिक, कारी मुबारक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button