गाजियाबाद
लोनी में जैन समाज का क्षमावाणी महोत्सव,
पार्षद अंकुश जैन मिंकू बोले – बेटियों को पढ़ाना ही असली प्रगति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। श्री 1008 शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, डीएलएफ लोनी में रविवार को जैन समाज द्वारा क्षमावाणी महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम में लोनी नगरपालिका परिषद के वार्ड 41 के पार्षद अंकुश जैन मिंकू मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
अपने संबोधन में अंकुश जैन मिंकू ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि “बेटी एक नहीं, दो घर बसाती है, उसकी शिक्षा पूरे समाज का भविष्य उज्ज्वल करती है। राजनीति में भी यदि हमारे समाज की बेटियां और युवा आगे आएँ, तो यह गर्व की बात होगी।”अंकुश जैन मिंकू के उद्बोधन पर उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में अशोक जैन, राजीव जैन, आशिष जैन, अनुप जैन, विशाल जैन, अभिषेक जैन, महेश जैन, रमेश जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।आचार्यों और विद्वानों ने क्षमा पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला और आपसी मतभेद भुलाकर क्षमा याचना करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन मंगल पाठ और अतिथियों के सम्मान समारोह के साथ हुआ।



