पाकुड़

JTET-2026 परीक्षा केन्द्रों का डीसी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

DC inspects JTET-2026 examination centres, reviews security arrangements

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 के सफल, शान्तिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने रविवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केकेएम कॉलेज एवं डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, पाकुड़ में परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों, वीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्था सुव्यवस्थित पाई गई। सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील हैं तथा अभ्यर्थियों की समुचित जांच भी सुनिश्चित की जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को सतर्क रहने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। मौके पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button