बरेली

मीरगंज सपा कार्यालय पर मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / मीरगंज। सपा कार्यालय, नेशनल हाईवे अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।सपा नेत्री डॉ. पूनम गंगवार ने चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए ऐतिहासिक कार्य किया।इस दौरान वरिष्ठ नेता संजीव सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भद्रसेन गंगवार, मनोहर पटेल, सांसद प्रतिनिधि डॉ. मुदित प्रताप सिंह, महासचिव शिवम सक्सेना ने भी विचार रखे। सभी ने पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सरदार हरभजन सिंह, नावेद खान, ब्लॉक अध्यक्ष सिंटू पाठक, गंगा सिंह लोधी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में जलपान कराया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button