
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। SSP ने सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।
SSP ने कहा कि सरदार पटेल का राष्ट्र की एकता को सुदृढ़ बनाने में अतुलनीय योगदान है। यूपी पुलिस का प्रत्येक जवान उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है।इस दौरान एसपी दक्षिणी, एसपी उत्तरी, एसपी यातायात, एसपी अपराध सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।




