शामली
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरी शोभायात्रा, बड़े वाल्मीकि मंदिर पर हुआ समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झींझाना । महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शनिवार को कस्बे के मोहल्ला माजरा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।वाल्मीकि समाज के प्रधान आनंद चंचल एवं रवि गहलोत के नेतृत्व में आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ भाकियू जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बिल्लू राणा, प्रमुख समाजसेवी अमित गोयल, रामप्रसाद वाल्मीकि, चेयरमैन प्रत्याशी राकेश सैनी, रालोद के राष्ट्रीय सचिव विपिन गहलोत और थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने संयुक्त रूप से किया।शोभायात्रा वाल्मीकि धर्मशाला से प्रारंभ होकर मेन बाजार, थाना के सामने से डेरी चौक, बिडौली बस स्टैंड और मेन बस स्टैंड होते हुए अलीनगर रोड स्थित बड़े वाल्मीकि मंदिर पहुंची, जहां धूमधाम के साथ समापन हुआ। शोभायात्रा में शामिल सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा।इस मौके पर कमेटी की ओर से किशनलाल, सुभाष चंद्रा, ऋषि गहलोत, नीरज चुनियाना, राहुल घावरी, संदीप गोगलिया, अशोक वैदी, अरुण घावरी, मनोज चुनियाना, नवीन मेहरा, अखिलेश पहिवाल, अजय ढींगिया और सन्नी मेहरा सहित सफाई नायक अमित कुमार, बीनू, राजवीर, सोमपाल, भारत गहलोत, गौतम, रमन और समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
