पाकुड़

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई जेटेट- 2026 की परीक्षा, प्रशासन रहा अलर्ट मोड में

JTET-2026 begins amidst tight security arrangements

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखण्ड सरकार द्वारा आयोजित जेटेट-2026 (झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा) रविवार को निर्धारित समय पर जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में शुरू हुई। परीक्षा को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं सम्बन्धित कर्मियों ने झारखण्ड सरकार द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का सख्ती से पालन कराया। परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश से पहले प्रत्येक परीक्षार्थी की नियमानुसार गहन जांच की गई। निर्धारित मानकों को पूरा करने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश की अनुमति दी गई। इस दौरान सुरक्षा बलों के जवान भी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे और परीक्षा केन्द्रों के आसपास एवं परिसर में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखी। दंडाधिकारियों एवं केन्द्र पर तैनात कर्मियों ने प्रवेश प्रक्रिया से लेकर परीक्षा संचालन तक सभी पहलुओं की बारीकी से निगरानी की। जिला प्रशासन पाकुड़ की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था से परीक्षा केन्द्रों पर अनुशासन एवं सतर्कता का माहौल देखने को मिला। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य परीक्षा को पारदर्शी, व्यवस्थित और कदाचारमुक्त तरीके से सम्पन्न कराना रहा।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button