निकाला गया 10 मोहर्रम का ताजिया आलम जुलूस
हजारों की तादात में मौजूद रहे लोग ; या हुसैन की सदाओं से गूंज उठा कस्बा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। थाना क्षेत्र जायस में परंपरागत 10 मोहर्रम को सुन्नी समुदाय के मियां साहब के ईमाम बारगाह से इमाम हुसैन का आलम व ताजिया का जुलूस निकाला गया।
ढोल नगाड़ों की धुन पर युवाओं ने जुलूस की अगुवाई की। वहीं जुलूस अपने तय शुदा रास्तों से होकर मोहल्ला शेखाना पहुंचा। जहां पर बनिया के पुरवा की ताजिया अलम ने सलामी दी। हुसैनी मतमदारों ने नौहख्वानी कर जंजीर का मातम करते हुए अपने तयशुदा रास्तों से होकर शांति पूर्वक समाप्त हुआ। इस दौरान कस्बे के लोगों ने लंगर का भी इंतेज़ाम किया था। जगह-जगह खिचड़ा,शरबत,
बिरयानी,लड्डू हजरत
ईमाम हुसैन के तबर्रुख बांटे गए। मोहर्रम माह की 10 वी तारीख को ‘आशूरा’ कहा जाता है आशूरा के दिन ही हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लालाहों अलैहि वसल्लम के नवासे हजरत ईमाम हुसैन अपने बेटों, परिवार के सदस्यों और अपने साथियों के साथ हक के लिए और जुल्मों सितम के आगे अपने घुटने नहीं टेके और शहीद हो गए यह इस्लामी कैलेंडर के पहले दिन यानी मोहर्रम की शुरुवात में हजरत ईमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी, क्षेत्राधिकार तिलोई, जायस थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ शांति सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत तैनात रहे, वहीं ज़िले के जिलाधिकारी संजय चौहान और कप्तान अपर्णा रजत कौशिक ज़िले भर में भ्रमण शील रह कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। जुलूस पूरे अमनो अमन के साथ कस्बे के खरका में समाप्त हुआ।







