गोड्डा
चेतान दिसम आर्ट इन एजुकेशन आखारा ने रांची में संताली लोकनृत्य का किया अद्भुत प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : झारखंड सरकार के तत्वावधान में आयोजित “जगन्नाथ महोत्सव 2025” के अवसर पर रांची में आदिवासी संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति देखने को मिली। जहां गोड्डा जिला से “चेतान दिसम आर्ट इन एजुकेशन आखारा” दल ने रांची में पारंपरिक संताली लोकनृत्य – लाँगड़े, ढोंग और बाहा का मनमोहक प्रदर्शन किया। इस सांस्कृतिक दल का नेतृत्व मनोरंजन बास्की कर रहे थे जो राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, त्रिपुरा (एनएसडी- थिएटर इन एजुकेशन) के पूर्व छात्र रह चुके हैं। उनके निर्देशन में कला दल ने जिस प्रकार से संताली परंपरा को मंच पर जीवंत किया, वह दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।




