पाकुड़

मतगणना के सफल संचालन हेतु दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग

Briefing of magistrates and police officers for successful conduct of counting of votes

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बाजार समिति, पाकुड़ स्थित मतगणना केंद्र पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग दी गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी समय पर उपस्थित रहें और पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखें। बिना वैध आईडी के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। मतगणना केंद्र पर बहुस्तरीय जांच, निर्धारित प्रवेश द्वार तथा प्रतिबंधित सामान (मोबाइल सहित) पर पूर्ण रोक रहेगी। अभ्यर्थियों एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को ही वैध पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतगणना दिवस पर पर्याप्त पुलिस बल, सादे वेश में कर्मियों सहित, तैनात रहेंगे। किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा त्वरित कार्रवाई बल को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button