सिंगरौली

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित की गई जनसुनवाई

सीएसपी ने सुनी फ़रियाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। दिनांक 07 अक्टूम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक, मनीष खत्री के मार्गदर्शन में पी.एस.परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सिंगरौली में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस जनसुनवाई में उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, उप निरीक्षक  प्रियंका शर्मा, उप निरीक्षक रुपा अग्निहोत्री सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों में वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए राजपत्रित अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई। साथ ही, उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button