जालौन

सपा महिला सभा की प्रदेशाध्यक्ष का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उरई (जालौन)। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रूक्मिणी निषाद को मनोनीत किया था। आज जनपद आगमन पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर एकजुटता का संदेश दिया।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रुक्मिणी निषाद के ऊपर भरोसा किया और उत्तर प्रदेश का महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रूक्मिणी निषाद को मनोनीत किया था। इसके बाद शुक्रवार को वह जनपद में आयी तो उनका महिला सभा ने ही नहीं बल्कि पार्टी के अनेकों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर रुक्मणी निषाद ने कहा कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरी दमखम के साथ निषाद समाज को सपा के पक्ष में लामबंद करने का काम करेगी साथ ही विभिन्न समाज की महिलाओं को भी पार्टी से जोड़कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण और उत्थान में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष विवेक यादव, भानुप्रताप विधानसभा अध्यक्ष संतोष प्रजापति विधानसभा कालपी, रश्मि पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button