जालौन

अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मनाया अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। मंगलवार को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्षा व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन रक्तदान शिविर, सम्मान समारोह व उत्साह से चन्द्रकला बिला मंशापूर्ण मन्दिर के पास उरई में मनाया गया।
जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी व ओंमकार सिंह विक्की के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संगठन मजबूती व जनसेवा पर जोर दिया।रक्तदान शिविर में जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी, अनूप पटेल, अनिल कुशवाहा, रमाकांत पटेल, अभिषेक पटेल, ब्रिज नारायण समेत दर्जनों ने रक्तदान कर जीवन रक्षा का संकल्प लिया। डॉ. अपर्णा सिंह, लक्ष्मी मेवालाल व मेडिकल टीम ने सहयोग किया। सम्मान समारोह में नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य, मंच अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष व पत्रकारों को सम्मानित किया। प्रमुख रूप से दीपेश हिंगवासिया, रविकांत कुशवाहा, श्यामसुंदर कुशवाहा, सुशील साहू, जितेंद्र कुशवाहा, के.के. सोनी, राहुल भदौरिया, प्रदीप पाल, ब्रजेश साधारा, अंकित यादव, रामकुमार पटेल, उस्मान अंसारी समेत बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button