जालौन
एसपी ने पुलिस महकमे में किया आंशिक फेरबदल
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की मंशा से पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। जिसमें अभी तक चुर्खी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे शिवशंकर सिंह को एट थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी जबकि उरई कोतवाली के क्षेत्र में जेल चैकी इंचार्ज अनिल कुमार को थानाध्यक्ष चुर्खी बनाया गया जबकि एट इंस्पेक्टर पंकज पांडेय को अपराध शाखा उरई के लिये स्थानांतरित किया गया है। उक्त फेरबदल के बाद पुलिस महकमे में इस बात की चर्चायें चलनी शुरू हो गयी है कि आने वाले समय में और भी थानों में फेरबदल किया जा सकता है।

