झुंझुनू
ग्राम पंचायत पापड़ा में लगा ग्रामीण सेवा शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। जिले के उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पापड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उदयपुरवाटी तहसीलदार रजनी यादव, नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह कुड़ी, अतिरिक्त विकास अधिकारी पूर्णाराम मेघवाल, सहायक विकास अधिकारी निहाल चंद, ग्राम विकास अधिकारी विक्रम सिंह, रविकांत, योगेश कुमार, कनिष्ठ सहायक मुकेश शर्मा, गिरदावर जगदीश प्रसाद शर्मा, पटवारी हंसराम, नागरमल गुर्जर, समाज कल्याण अधिकारी रामनिवास खरींटा, आयोजना विभाग से राकेश गुर्जर, चिकित्सा विभाग से डॉ वैभव खन्ना, सीएचओ सुनील कुमार, फार्मासिस्ट विकास कुमार, पशुपालन विभाग से डॉ विनोद कुमार गुर्जर, पशुधन निरीक्षक बनवारी लाल, जलदाय विभाग से अनूप अग्रवाल, ऊर्जा विभाग से भींवाराम सैनी, आयुर्वेद विभाग से डॉक्टर सुनीता, कृषि विभाग से प्रशांत कुमार वर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग से परमेश्वरी सैनी, सहकारिता विभाग से दयाराम सैनी, खाद्य विभाग से पूरणमल सैनी सहित 15 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर ग्रामीणों को अपने-अपने विभागों की जानकारी प्रदान करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। तहसीलदार रजनी यादव तथा सरपंच संगीता यादव ने 11 पट्टे तथा प्रॉपर्टी पार्सल आदि वितरित किए। वही 15 जन्म प्रमाण पत्र, नामांतरण, 21 पीडी तीन 136 की शुद्धिकरण की गई। शिविर में सरपंच संगीता यादव, सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद यादव तथा सांवरमल नायक का सराहनीय सहयोग रहा।
*लाभार्थी ओमप्रकाश ने राजस्थान सरकार का जताया आभार*
शिविर में लाभार्थी ओमप्रकाश के स्वयं की भूमि के स्वामित्व की कोई पहचान नहीं होने के कारण राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित था। शिविर में लाभार्थी ओमप्रकाश को पट्टा व प्रॉपर्टी पार्सल मिलने से उनका चेहरा खुशी से खिल उठा। लाभार्थी को अब राज्य सरकार की सभी योजनाओं से लाभ लेने के लिए अपने स्वयं की आबादी भूमि भूखंड का अधिकार मिल गया। लाभार्थी ने अपने स्वयं की भूमि का स्वामित्व पाकर राजस्थान सरकार का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।



