शामली
ट्यूबवेलों पर लगे विद्युत पोल से चोरों ने तार चोरी की
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला : गांव नाला में किसानो की ट्यूबवेलों पर लगे विद्युत पोल से चोरों ने तार चोरी कर लिया है। एसडीओ ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी किसान धर्मेंद्र, राजू, विकास, चैनू आदि के खेत घसोली मार्ग पर स्थित है। किसान रोजमर्रा की भांति अपना काम खत्म कर अपने घरों को लौट आए थे। जब सुबह किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। चोरों ने लगभग सात सौ मीटर लंबा विद्युत तार चोरी कर लिया। किसानों ने सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। विद्युत विभाग के एसडीओ आशीष श्रीवास्तव भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। एसडीओ आशीष श्रीवास्तव ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
