असम

विश्वनाथ चारआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति का कार्यकारिणी बैठक तथा हिंदी दिवस सभा आयोजित

हिंदी दिवस के अवसर स्थानीय कवियों ने अपने कविता से चार चाँद लगा दी

भारत सर्वोत्तम ट्रस्ट द्वारा विश्वनाथ के हिंदी से जुड़े आठ साहित्यकार को सम्मानित किया जाएगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

विश्वनाथ :- केंद्रीय हिंदी निदेशालय, शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्वीकृत प्राप्त तथा विश्वनाथ चारिआलि राष्ट्रभाषा प्रबोध विद्यालय परिचालना समिति ने सोमवार को अपराह्न 3 बजे कार्यकारिणी बैठक तथा हिंदी दिवस सभा का आयोजन किया।कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य नारायण पांडे के अध्यक्षता में आयोजित सभा में अतिथि के रूप में मुख्य सलाहकार हरिप्रसाद ठाकुर , सलाहकार मदन गोपाल साहू , उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता को मंचासीन करवाया गया। इसके बाद अतिथि को और संस्थान के सभी पदाधिकारी व सदस्य – सदस्या को फुलाम गामोछा और उपहार से सम्मानित किया गया।सचिव संतोष कुमार महतो ने हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर हिंदी दिवस की शुभकामनाएं संदेश पाठ की । सचिव महतो ने सभा उद्देश्य व्याख्या करते हुए कहा कि आगामी 21 सितंबर को हरियाणा के भारत सर्वोत्तम ट्रस्ट द्वारा हमारे संस्थान के सहयोग से विश्वनाथ जिले के जाने-माने आठ साहित्यकार का सम्मान समारोह आयोजित करेंगे । आगामी 26 सितंबर संस्थान को 10 वें वर्षगांठ में प्रवेश करेंगे, अतः स्थापना दिवस समारोह के कार्यक्रम कार्यान्वयन के संदर्भ में आज की सभा का आयोजित की गई है। तत्पश्चात सचिव ने केंद्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा प्राप्त दिशा -निर्देशन का अवगत करवाया।सभा में आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ 25 और 26 सितंबर को स्थापना दिवस और हिंदी दिवस समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, सलाहकार मदन गोपाल साहू, सुरेंद्र कुमार सहनी आदि ने संस्थान के कार्यपद्धति पर मार्गदर्शन दी तथा संस्थान के उपलब्धि पर सराहना की । साथ ही वर्तमान युग में हिंदी दिवस के तात्पर्य पर प्रकाश डालें। तत्पश्चात स्थानीय कवियों व संस्थान के हिंदी सेवी द्वारा श्रोता स्वरचित कविता का रसास्वादन किया।जिसमें कवयित्री सैदया आनोवारा खातुन ने “हिंदी मेरी पहचान”, कवि सुजीत कुमार शर्मा ने “ असम का गौरव ”,कवयित्री मनीषा पाल ने “एक इंसान चाहिए” , कवि सुरेंद्र कुमार सहनी ने “जुबीन की याद में ”और कवि संतोष कुमार महतो ने “ लाल किले के प्राचीर से भारत माँ का यशगान” शीर्षक कविता पाठ की सभाध्यक्ष सूर्य नारायण पांडे ने अध्यक्षीय उद्बोधन में हिंदी दिवस पर आयोजित सभा की सराहना की और संस्थान के हिंदी सेवी द्वारा स्वरचित कविता की बारीकी से और संस्थान के द्वारा हिंदी भाषा तथा साहित्य के प्रचार-प्रसार में 10 वर्ष में हुए गतिविधियों की भूरी भूरी प्रशंसा की।इस मौके पर सलाहकार श्यामानंद रौनियार ,सुधन साहनी , कोषाध्यक्ष छेदीलाल कुर्मी , दाता सदस्य संतोष प्रसाद गुप्ता, सदस्या बंदना दास , कल्पना पाल,सदस्य बजरंग रौनियार आदि मौजूद थे।। अंत में सचिव ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभा भंग की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button