मुरादाबाद

जर्नलिस्ट ऐसोसिएशन पश्चिमांचल” द्वारा मुरादाबाद जनपद की जिला ईकाई का गठन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । सर्व प्रथम प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज , विपिन गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया बैठक को सम्बोधित करते हुऐ जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल” (जाप) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज ने अपने सम्बोधन में कहा कि जन मानस के वीच बर्तमान युग में पत्रकारों पर समाज के निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी है आज भी जनता के बीच में मिडिया की सशक्त भूमिका है उन्होने संगठन के बारे में विस्तार हो चर्चा करते हुए कहा कि पत्र‌कारिता के क्षेत्र में तरह-तरह की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनका समाधान कराने के उद्देश्य से प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों ने जर्नलिस्ट एसोसिएशन परिचमांचल का गठन सोसाइटी एक्ट के तहत कराया था और हमारा संगठन पत्रकारों की समस्याओं को लेकर उनको समाधान कराने के लिये हमेशा सक्रिय रहेता है और उच्चस्तर पर मामले सरकार और शासन के संज्ञान में लाये जाते हैं।
अध्यक्ष भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान में पत्र‌कारिता के क्षेत्र में काफी जोखिम और समस्यायें है इस क्षेत्र में अज्ञानी और अराजक तत्वों के प्रवेश करने से सही मायने में पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों की प्रतिष्ठा पर भी ऑच आयी है हमे ऐसे लोगो का एकजुट होकर मुकाबला करते हुए पत्र‌कारिता की स्वच्छ धारा समाज मे बहानी है।
इस अवसर पर ऐसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सचिन गौड़ ने कहा हमने ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को भी संगठन में स्थान दिया है जिससे संगठन ग्रामीण पत्रकारिता को भी बढ़ावा देने का अवसर मिल सके
बैठक का संचालन करते हुए दीपक कपूर ने पत्रकारों से आह्वान किया कि वह संगठन से जुड़‌कर अपनी समस्याओं के लिये एकजुट होकर निराकरण करने का प्रयास करें उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनपद की इकाई संगठित होकर पत्र‌कारों व उनके परिवारों के लिये वैलफेयर का कार्यक्रम आयोजित करेगा।
प्रान्तीय कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि जर्नलिस्ट ऐसोसिएशन एवं फोटोग्राफरस एसोसिएशन शीघ्र ही पत्रकारों के लिये शीघ्र एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस अवसर पर जनपदीय ईकाई का सुदर आयोजन करने के लिये प्रान्तीय सदस्य सतीश अग्रवाल ने आभार जताया।
प्रदेश पदाधिकारियों की देखरेख में जनपदीय ईकाई का गठन निम्मवत सम्पन्न हुआ।
सलाहकार       सुशील शर्मा
जिला अध्यक्ष –  सचिन गौड़
उपाध्यक्ष   भावेश कुमार शर्मा
महासचिव    दीपक कपूर
सचिव   सुनील शर्मा, वीरभान सिंह,
मिडिया सचिव –  मोहित शर्मा,
सास्कृतिक सचिव    विवेक कुमार निर्मल
कोषाध्यक्ष –    उदयभान सिंह
सयुक्त सचिब      मौ ० विलाल, आकाश बिश्नोई
कार्यकारिणी सदस्य – इंफ्तकार अर्शी, अनुज विश्नोई, मनोज रस्तोगी, मनोज शर्मा, संजू गौतम, मंयक त्रिगुण।
आदि पदाधिकारी चुने गये।
दीपक कपूर
महासचिव (जाप)
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button