गोड्डा
हनवारा के युवक की केरल में संदेहास्पद मौत, परिजनों ने की जांच की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा निवासी रउफ ट्रेलर के 28 वर्षीय पुत्र वसीम की केरल के कन्नूर जिले के तालिपरम्बरा स्थित एक मस्जिद में संदेहास्पद खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बताया जा रहा है कि वसीम उक्त मस्जिद में इमामत का कार्य करते थे। बताया जा रहा कि काफी समय से वहां पर रहकर अपनी सेवाएं दे रहे थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मस्जिद की दो मंजिला इमारत में घटना घटी, जहां से वसीम का शव बरामद किया गया। मौके से मृतक के कान में लगे हेडफोन और दीवार पर रखा मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया है। आधिकारिक पुष्टि और पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा की मौत की वजह क्या है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। वसीम की असमय मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव हनवारा में मातम पसर गया है। परिजन और ग्रामीण घटना से स्तब्ध हैं। सभी ने निष्पक्ष जांच कर सच्चाई को सामने लाने की गुहार लगाई है।



