झुंझुनू
चंवरा किशोरपुरा के मोरिंडा धाम में ब्रह्मलीन संत बनवारी दास की पुण्य तिथि पर 6 फरवरी को होगा विराट हिन्दू सम्मेलन
महिलाओं द्वारा निकाली जाएगी कलश यात्रा भंडारे का होगा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। कस्बे के पंचमुखी हनुमान मंदिर पलटूदास दास अखाड़ा मोरिंडा धाम में मंगलवार को विराट हिन्दू सम्मेलन के आयोजन को लेकर एक बैठक का आयोजन रखा गया जिसमें सर्व सहमति से आगामी 6 फरवरी को इसी स्थल पर हिंदू सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सम्मेलन को लेकर एक समिति का गठन किया गया है जिसमें अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विराट हिन्दू सम्मेलन के इस कार्यक्रम में संतों तथा महापुरुषों का उद्बोधन होगा। महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी और गांव व ढाणियों की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। बैठक में चिरंजी लाल शर्मा ,विवेक गुर्जर, जगदीश प्रसाद शर्मा,सुरेश मीणा किशोरपुरा, शीशराम खटाणा,राजेश खटाणा, शिंभूदयाल सैनी, मोहनलाल सैनी,महेश शर्मा,शीशराम रावत, धोलू बीछवाल, धोलू खटाणा, किशन कुमार, गजराज सिंह शेखावत, नाथू सैनी चंवरा, पप्पू चावड़ा, राधेश्याम कुमावत,डा सांवर मल सैनी, मनोहर लाल सैनी,लालचंद सैनी ,गजराज सिंह शेखावत, हनुमान गुर्जर, राहुल कुमावत, छोटू सैनी, ओम प्रकाश सैनी ,सुमेर रावत, प्रभु मेघवाल, गिरधारी लाल रावत, बाबूलाल चंवरा,प्रदीप महरानियां, दीपक मीणा,राहुल मेघवाल, मुकेश कुमावत, आशीष सैनी,मोटू सैनी, सचिन सैनी, पंकज मीणा किशोरपुरा सहित कई लोग मौजूद थे ।



