झुंझुनू

जय बाबा की जयश्री राम बालाजी धाम लक्षमणगढ की बाबा परमा देवी शर्मा की पुण्य स्मृति में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम 7 से

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लक्षमणगढ। उपखंड कार्यालय व  गोशाला सड़क मार्ग पर स्थित जय बाबा की जय श्री राम बालाजी धाम लक्षमणगढ के प्रथम रुप बाबा जगदीशा प्रसाद शर्मा की धर्मपत्नी व धाम के बाबा परमा देवी शर्मा  28 जनवरी बुधवार को ब्रह्मलीन हो गए थे। उनकी स्मृति में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शनिवार से शुरू होंगे। धाम के  राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि धाम में शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का वाचन रात्रि 8.15 बजे से शुरू होगा। वहीं कार्यक्रम में दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं के द्वारा समाधि स्थल पर विशेष पूजा अर्चना कर महाआरती के बाद 11. 15 से महाप्रसादी का आयोजन होगा। कार्यक्रम में धाम से जुड़े सभी भक्त व श्रद्धालु भाग लेंगे। गौरतलब है कि धाम के प्रथम रूप बाबा जगदीश प्रसाद शर्मा ने 27 मई 2006 को ब्रह्मलीन होने पर समाधिस्थ हुए।  वहीं दूसरे रुप बाबा परमा देवी 28 जनवरी 2026 को ब्रह्मलीन होने पर गुरुवार 29 जनवरी 2026 को धाम में समाधिस्थ हुए। इस अवसर पर उनके अनुयाई, भक्त व धाम से जुड़े श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर  श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button