ललितपुर
जिले के कद्दावर नेता मंजीत करौसिया बने प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू ने सौंपी जिम्मेवारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। कहते हैं कि मेहनत करो- फल की उम्मीद ना करें। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है शहर के मंजीत करौसिया ने। कड़ी मेहनत और संघर्ष से जन्मी एक इबारत, जिसे गढऩे में कई साल लगे, लेकिन यह भी कहते हैं कि मेहनत का फल मीठा होता है। मंजीत करौसिया को सफाई मजदूर संघ मे प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। इस उपलब्धि से शहर में खुशी का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू ने जिले के युवा तेज तर्रार कर्मचारी नेता, जो विगत कई वर्षों से कर्मचारी एवं समाज हित में अपना में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं को वर्ष वर्ष 2012 में संघ के जनपद ललितपुर में जिलाध्यक्ष, वर्ष 2013 प्रदेश सचिव व वर्ष 2014 में प्रदेश महासचिव भी रह चुके है। मंजीत करौसिया नेतृत्व में कर्मचारी हित मे कई सफल आंदोलन भी किए गए। मनजीत करौसिया प्रदेश कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष की खबर से कर्मचारियों मे खुशी का माहौल है। उनके शुभचिंतको ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर नव मनोनीत प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मनजीत करौसिया ने कहां की प्रदेश की निकयों मे तैनात समस्त आउटसोर्सिंग एवं संविदा सफाई कर्मचारियों को ठोस रणनीति बनाकर स्थाईकरण करना प्राथमिकता पर होगा।



