उत्तरकाशी

सनातन सँस्कृति ही विश्व की एकमात्र सहिष्णुतावादी सँस्कृति उत्तरकाशी के रामलीला ग्राउंड में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को सौ वर्षों की कार्य अवधि में कई बार प्रतिबंधो का सामना करना पडा । लेकिन संघ सौ वर्षो में निरंतर राष्ट्र सेवा के कार्य को आगे बढाया है । 1962 में संघ कार्यकर्ताओं की भूमिका को देखते हुए । 1963 में तत्कालीन सरकार नें राजपथ होने वाली परेड में संघ को भी सम्मिलित किया । इन सौ वषों में संघ ने राष्ट्र सेवा में अनेकानेक कार्य किये । जिन में शिक्षा के क्षेत्र में विधाभारती के माध्यम से शिक्षा व सँस्कार देने का कार्य हो या स्वास्थ्य के क्षेत्र में विवेकानंद स्वास्थ्य मिशन के द्वारा चारधाम क्षेत्र में चिकित्सालय की स्थापना कर सेवा का कार्य किया जा रहा है । ये बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक डाँ शैलेन्द्र ने उत्तरकाशी के रामलीला ग्राउंड में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में कही । इस अवसर पर उत्तरकाशी के स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुई कहाँ ,उत्तरकाशी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से रैफरल सेंटर ही है । इस लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विवेकानंद मिशन के तहत यमुनोत्री के लिए बडकोट मे तथा गंगोत्री धाम के लिए उत्तरकाशी के पास उजेली में भी चिकित्सालय खोला । तीर्थयात्रीयों की सुविधा के लिए भी गंगोत्री मंदिर के पास स्वास्थ्य केंद्र की ब्यवसथा की । विराट हिंदू सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड में 700 जगहों पर सम्मेलन का आयोजन कर हिंदू जागरण का कार्य किया जा रहा है । कार्यक्रम मे नई टिहरी से संत निरंकारी मिशन की प्रचारिका प्रो नीलम नेगी ने महिलाओं का विशेष आह्वान किया कि वह अपने बच्चों को हिंदू सनातन धर्म के विषय मे सीखाये । संघ के पाँच तत्व के विषय में जानकारी दे । र्पयावरण की स्वच्छता पर भी बल दिया । उन्होंने जलस्रोत को भी स्वच्छ रखनें की बात कही । सनातन हिंदू धर्म को वैज्ञानिकता का दृष्टिकोण भी बताया । मुख्य अतिथि के रुप में विराट हिंदू सम्मेलन में हरिद्वार से आये जगतगुरु आश्रम के पीठाधीश्वर अक्षमा नंद नें भी सम्बोधित किया । हिदूं सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालें लोगो को भी सम्मानित किया गया । इस अवसर पर र्पयावरण के क्षेत्र मे काम करने वाले प्रताप पोखिरियाल ने दालचीनी का पौधा देकर मुख्यअतिथि का सम्मान किया । इस अवसर पर कार्यक्रम में विभाग संघ चालक गुलाब सिहं नेगी , संघ के विभाग प्रचारक अजय पनियाला, जिला प्रचारक गौतम कुमार ,मंजिरादेवी विश्व विधालय के कुलाधिपति डाँ हरिशंकर नौटियाल , गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ,पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण , पूर्व चाराधाम उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल , ब्लाक प्रमुख डुण्डा राजदीप परमार , ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी ममता पँवार , जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलाण , नगर संघचालक मोहन तलवाड़ , पूर्व भाजपा महामंत्री हरीश डंगवाल , मुख्यमंत्री के गढ़वाल सम्वयक किशोर भट्ट , पवन नौटियाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सत्ये सिहं राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिहं चौहान, कार्यक्रम के सह सयोजक अजीत नेगी , भाजपा नेत्री उषा भट्ट , भाजपा नेत्री सुधा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button