बोकारो

झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) बोकारो जिला कमेटी की बैठक संपन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बोकारो : सीटू से संबद्ध झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन बोकारो जिला कमेटी की बैठक सीटू कार्यालय, गोमिया में यूनियन के बोकारो जिला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक उपस्थित रामचंद्र ठाकुर ने कहा निर्माण मजदूर जो समाज का सबसे शोषित और पीड़ित मजदूर है। निर्माण मजदूरों के लिए न ही काम की गारंटी होती है, ना मजदूरी की गारंटी होती है और ना ही सरकार के तरफ से मिलने वाले लाभ की गारंटी होती है। हमारी यूनियन जिले के प्रत्येक प्रखंडों में इन निर्माण मजदूर तक पहुंच कर उन्हें यूनियन के साथ जोड़ने की तैयारी कर रही है।
यूनियन के बोकारो जिला सचिव राकेश कुमार ने कहा बोकारो जिले के अंदर दिसंबर 2025 तक एक हजार नए निर्माण मजदूर को यूनियन का सदस्य बनाया जाएगा। जिले के प्रत्येक प्रखंडों में यूनियन की बैठकें होंगी। उन्होंने कहा निर्माण मजदूरों के साथ-साथ प्रवासी मजदूर तक भी हमारी यूनियन अपनी पहुंच बनाने हेतु विस्तृत कार्य योजना बना रही है।
बैठक में बोकारो जिला कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय कुमार जिला कमेटी के सदस्य सुनील चौड़े, टीमल गंझू, चमन प्रजापति, मनोज कुमार महतो, लोकनाथ ठाकुर, केशु कुमार उपस्थित थे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button