ललितपुर

महिला सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई

मीट एण्ड ग्रीट अभियान के तहत नशे में ड्राइविंग
मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और फैंसी नंबर प्लेट पर रही नजर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। महिला सुरक्षा और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ललितपुर यातायात पुलिस ने मीट एण्ड ग्रीट अभियान के अंतर्गत साप्ताहिक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसपी संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों, वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाने, प्रेशर हॉर्न और हूटर का अनधिकृत इस्तेमाल करने तथा अवैध या फैंसी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालों पर विशेष ध्यान दिया। इसके साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों की भी जांच की गई। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। अभियान का उद्देश्य सड़कों पर अनुशासन बनाए रखना, असुरक्षित वाहन संचालन पर अंकुश लगाना और महिलाओं सहित सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित आवागमन का वातावरण तैयार करना है। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं, निर्धारित मानकों के विपरीत साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें, नंबर प्लेट नियमानुसार लगाएं तथा नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। पुलिस ने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button