बरेली

गौशाला संचालक, प्रधानों ने वीडियो पर सुविधा शुल्क मांगे जाने का लगाया आरोप 

प्रधान संगठन द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम को दिया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। फरीदपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानों द्वारा संचालित की जा रही गौशालाओं से खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रति गौशाला से सुविधा शुल्क मांगे जाने न देने पर जांच के नाम पर रिपोर्ट दर्ज करने की धमकी दिए जाने से परेशान गौशाला संचालक प्रधानों ने अखिल भारतीय प्रधान संगठन बरेली उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष ओमवीर गुर्जर के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम फरीदपुर को दिया है । जिसमें गौशाला संचालक प्रधानों ने संचालित की जा रही गौशालाओं को चलाने में आसमर्थता भी जाहिर की है और उक्त प्रकरण की जांच कराकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन बरेली के जिला अध्यक्ष ओमवीर गुर्जर के नेतृत्व में क्षेत्र में प्रधानों द्वारा संचालित की जा रही गौशालाओं के संचालक लगभग एक दर्जन प्रधानों ने अपने हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम फरीदपुर मलिका नैन को दिया है। जिसमें प्रधानों ने फरीदपुर खंड विकास अधिकारी पर प्रति गौशाला से ₹5000 सुविधा शुल्क मांगे जाने न  देने पर जांच के नाम पर कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया है। जिसके चलते 14 अक्टूबर तक समस्त गौशाला टैकरो का भुगतान भी नहीं किया गया है जिससे परेशान होकर गौशालाओं को संचालित करने वाले प्रधानों ने गौशालाओं को चलाने के लिए अपनी असमर्थता भी जताई है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह गुर्जर, पचौमी की प्रधान बीनू देवी, ग्राम प्रधान अरविंद कुमार, नन्हेंलाल, बबीता, नगरिया कला की  शिखा सिंह, ममता,मधु रानी, ग्राम पंचायत करतौली प्रधान मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button