गोड्डा

अस्पताल गेट पर जलजमाव की समस्या से आमजनों और मरीज़ों को दीनबंधु मंडल ने दिलाई राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/बोआरीजोर : प्रखंड के अस्पताल गेट के सामने लंबे समय से हो रहे जलजमाव से जहां आमजनों और मरीज़ों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं अब इस समस्या से थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। झारखंड प्रदेश भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के महासचिव दीनबंधु मंडल खुद मौके पर पहुंचे और पानी निकासी की व्यवस्था में जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, हर बारिश के बाद इस इलाके में पानी भर जाता है, जिससे हॉस्पिटल आने-जाने वालों को काफी दिक्कत होती है। दीनबंधु मंडल ने नाले की सफाई करवाई और पानी निकासी के लिए वैकल्पिक रास्ता तैयार कराया, जिससे अब जलजमाव की स्थिति पहले से बेहतर हो गई है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि जनता को राहत मिले। प्रशासन को भी सूचना दी गई है, लेकिन जब तक कार्य नहीं होता, हम स्वयं समाधान के लिए आगे आए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button