Uncategorized

चांदमल को संरक्षक व महेंद्र मौसूण को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कोटड़ी। शक्ति स्थल कोटड़ी धाम में बुधवार को समाज बंधुओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीरबल राम गोगड़ ने की।तेजपाल सणकत ने बताया कि इस दौरान भाद्रपद मेले के लिए कार्यवाहक मंत्रिमंडल बनाया गया। सर्व सहमति से चांदमल नारनोली को संरक्षक व महेंद्र मौसूण को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा रूपचन्द जालू को कोषाध्यक्ष, नारायण मौसूण को सचिव,अशोक लावट को सह सचिव व अनिल तुनगर को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।यह कार्यकारिणी दो महीने के लिए अस्थायी रूप से बनाई गई है।मेले के बाद चुनाव होंगे तब तक यह काम करते रहेंगे।चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा।इस मौके पर अध्यक्ष महेंद्र मौसूण ने कहा कि मन्दिर की सजावट व मरम्मत के लिए 19 से 21 जुलाई तीन दिन के लिए मंदिर बंद रहेगा।उन्होंने कहा कि यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर वक्त अन्नपूर्णा रसोई जारी रहेगी।इस दौरान  पूर्व महामंत्री सतपाल सिंह तोसावड़, कुलदीप अगोहा,महेंद्र सिंह छापरवाल, घनश्याम लावट,संजय कड़ेल,चन्द्रशेखर कड़ेल,रवि धूपड़, राजेंद्र कुमार रघुनाथपुरा,राजेश गधोचिया,राजा प्रधान,कृष्ण सहदेव, हरिओम,ताराचंद तोसवड,प्रकाश मौसूण आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button