दुर्घटना का सबब बनी सड़कों के किनारे उगी कटीली झाड़ियां
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। बारिश के मौसम से ही विभिन्न सम्पर्क मार्गों के किनारे कटीली झाड़ियां और घांसे उगी हुई है। सड़कों की पटरियां गायब हो गई है। बड़े वाहनों के क्रास करने पर बाइक और साइकिल सवार को झाड़ियों में जाना पड़ता है। इस समस्या पर लोक निर्माण विभाग के अफसर मौन है।विभिन्न मार्ग पर दोनों किनारे कटीले बबूल की टहनियां पटरी गायब कर दी है।।जंगली बबूल सड़कों के दोनों तरफ झुक गए है जिससे पटरियां गायब हो गई है। बड़े वाहनों के क्रास करने पर बाइक सवार और साइकिल सवार लोागों सड़क से उतरकर पटरियों पर जाना पड़ता है। अक्सर बाइक सवार दुर्घटना के शिकार होते हैं। इन दिनों कुछ मुख्य मार्गों पर सड़कों के किनारे कटीली झाड़ियों को काटने का काम संबंधित विभाग की ओर से कराया जा रहा है लेकिन ग्रामीण अंचल के संपर्क मार्गों पर अभी तक झाड़ियों के काटने का काम शुरू नहीं हुआ है। जिसे लेकर लोग परेशान है।

