खैरथल
विधायक दीपचंद खैरिया की अभिशंषा पर मेवात क्षेत्र मे विकास के लिए साढ़े पांच करोड़ की राशि स्वीकृत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा/ किशनगढ़ बास। विधायक दीपचन्द ख़ैरिया की अभिशंषा पर विधानसभा क्षेत्र में मेवात विकास योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृति जारी की गई है। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि विधायक दीपचन्द खैरिया के अथक प्रयासों से मेवात क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के तहत किशनगढ़बास विधानसभा की दोनों पंचायत समिति के विभिन्न गावों में विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है जिसमे किशनगढ़बास पंचायत समिति क्षेत्र में 61 विकास कार्य 4 करोड़ 55 लाख 82 हजार रुपए व कोटकासिम पंचायत समिति के 15 गांवों में 94 लाख 75 हजार रुपए की स्वीकृति जिला परिषद अलवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव रविन्द्र सालुंखे ने स्वीकृति प्रदान की है। जिन्हें आगे राज्य सरकार को भेजा जावेगा। विधायक दीपचन्द ख़ैरिया ने कहा कि मेवात क्षेत्र के गांवों में इतने कार्य होंगे तो विकास को ओर गति मिलेगी।

