सिंगरौली

सर्वर डाउन, खाद के लिए भटक रहे किसान

सोसाइटियों में घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रही खाद, किसान परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। जिले में खाद वितरण व्यवस्था तकनीकी समस्या के चलते प्रभावित हो गई है। सहकारी समितियों (सोसाइटियों) का सर्वर ठप होने से खाद लेने पहुंच रहे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान सुबह से समितियों में पहुंचकर घंटों इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सर्वर चालू नहीं होने के कारण उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है।
किसानों का कहना है कि खेती के महत्वपूर्ण समय में खाद की आवश्यकता बढ़ गई है, ऐसे में सर्वर की खराबी के कारण उन्हें बार-बार सोसाइटियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई किसान लंबा इंतजार करने के बाद बिना खाद लिए ही वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तकनीकी समस्या का जल्द समाधान कर खाद वितरण व्यवस्था सुचारु कराई जाए, ताकि उन्हें समय पर खाद उपलब्ध हो सके और फसलों पर इसका असर न पड़े। वहीं, विभागीय अधिकारियों से भी किसानों को राहत देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की अपेक्षा की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button